'पंजाब मंगदा जवाब' मुहिम के तहत आज अजनाला में शिरोमणि अकाली दल की रैली

अजनाला, 01 अप्रैल - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से 'पंजाब मंगदा जवाब' मुहिम के तहत आज अजनाला शहर की दाना मंडी में विशाल रैली की जायेगी। जिसमें पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं। हलका इंचार्ज और पूर्व विधायक बौनी अमरपाल सिंह अजनाला ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल समेत पार्टी लीडरशिप रैली में पहुंचेगी। इससे पहले पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल कोरोना वायरस से ठीक होने के कारण वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करने के लिए श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होंगे।