सोनभद्र में लैंको थर्मल पावर प्लांट में टीन शेड गिरा, 13 मजदूर घायल

लखनऊ, 04 अप्रैल - उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के अनपरा में लैंको थर्मल पावर प्लांट में आज सुबह रख-रखाव कार्य के दौरान टीन की शेड गिरने से 13 मजदूर घायल हो गए। जिनमें से 5 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 को चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई। यह जानकारी एसपी सोनभद्र ने दी है।