स्वस्थ रहने के लिए...

हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है। स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए निम्न बातों पर ध्यान दें -
जल्दी सोना और जल्दी उठना स्वस्थ रहने के लिए पहली शर्त है।
रोज सुबह टहलने जरूर जाएं। सुबह की ताजी हवा आप में नई ऊर्जा, जोश और स्फूर्ति भर देगी।
* थोड़ा बहुत व्यायाम या योग करना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
* सुबह जितना हो सके, पानी पीएं, फिर शौच जाएं।
* रोज स्नान करें। स्नान करते समय प्रत्येक अंग की सफाई करें।
*  खाने का समय जरूर बनाएं। दोनों समय खाना समय से खाएं। खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। खाने में सलाद व छाछ लेना भी फायदेमंद होता है।
इन बातों पर अमल करके आप स्वस्थ रह सकते हैं।

(स्वास्थ्य दर्पण)