बर्तानिया में 48 फीसदी लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन 

लंदन,15 अप्रैल - बर्तानिया में दुनिया का सबसे लंबा और सख्त लॉकडाउन सोमवार से अनलॉक होना शुरू हो गया। 97 दिनों के बाद सडकों और सार्वजनिक स्थानों पर फिर से रौनक दिखाई दी। यहां 5 जनवरी से लॉकडाउन शुरू हुआ था। 21 जून से पूरी तरह से लॉकडाउन को हटा लिया जायेगा। वहीं बर्तानिया ने अपने 48 फीसदी से अधिक आबादी को कोविड वैक्सीन दी है।