सीएम केजरीवाल का ऐलान - दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 6 तक लॉकडाउन

नई दिल्ली,19 अप्रैल - देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। इस बीच मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 6 तक लॉकडाउन का ऐलान किया है।