कभी बैकग्राऊंड डांसर थे अनिल कपूर

अभिनेता अनिल कपूर इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स में से एक हैं। ये मुकाम हासिल करना अनिल के लिए खासा आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने काफी  मेहनत की है। क्या आप जानते हैं कि अपने शुरुआती दिनों में अनिल कपूर ने फि ल्मों में बैकग्राउंड डांसर और फि लर के रूप में भी काम किया है नहीं जानते होंगे क्योंकि हम में से कई लोगों ने अनिल कपूर को हमेशा अर्श पर ही देखा है। लेकिन हाल ही में अनिल कपूर ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।  हाल ही में उन्होंने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर ने लिखा मैंने अपने करियर की शुरुआत एक फि लर और बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। जमीन से शुरू किया और अब यहां हूं।  मैं आज जहां हूं उसके लिए खुद को सौभग्यपूर्ण समझता हूं। अनिल कपूर अपने समय के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फि ल्मों में काम किया है और अब भी उनका ये सफ र जारी है। अनिल कपूर को उनकी फि टनेस के लिए भी खासा पसंद किया जाता है। उनकी उम्र भले ही 63 साल हो गई हो लेकिन आज भी अनिल कपूर 36 बरस के ही नजर आते हैं।