जालंधर में हनी ट्रैप मामले में दो महिलाओं समेत पुलिस मुलाजिमों पर मामला दर्ज 

जालंधर, 29 मई - जालंधर में हनी ट्रैप के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। जालंधर के नकोदर क्षेत्र के गांव खीवा के निवासी हरजिन्दर सिंह की शिकायत पर जालंधर कमीशन रेट पुलिस ने अपनी जंडियाला चौकी में तैनात एक एएसआई कश्मीर लाल और एक हवलदार परमजीत सिंह समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुलाज़िम महिलाओं के साथ मिलकर भोले भले लोगों को ब्लैकमेल करते थे। आज दोषियों का कोरोना टेस्ट सिविल  अस्पताल जालंधर में करवाया गया और अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।