मुंबई में लगातार भारी बारिश से रफ्तार पर ब्रेक

महाराष्ट्र, 12 जून - मानसून की बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन ठप हो गया है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। इसके कारण कई जगहों पर लंबा जाम लग रहा है। ऑफिस और काम करने वाले लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मुंबई और इसके आस पास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग की ओर से हाई टाइड आने की भी चेतावनी जारी की गई है।