अकाली दल के नेता और सर्कल प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मान नहीं रहे

छेहरटा, 30 जून - (वडाली) - शिरोमणि अकाली दल के नेता, ईमानदार और छेहरटा सर्कल की लंबे समय से सेवा निभा रहे सर्कल प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मान, गुरू की वडाली का आज हार्ट अटैक आने के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से छेहरटा और नगर गुरू की वडाली में शोक की लहर दौड़ गई। वह 61 वर्ष के थे। उनके दो पुत्र विदेश में होने के कारण जत्थेदार अवतार सिंह मान का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।