गुरमीत राम रहीम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी, जेल से लाया गया दिल्ली एम्स 

चंडीगढ़, 13 जुलाई - (राम सिंह बराड़) - रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। राम रहीम को सुनारिया जेल से लगभग 5:30 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल एम्स अस्पताल में गुरमीत राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच चल रही है।