भारतीय सेना में और 147 महिला अधिकरियों को मिला स्थायी कमीशन

नई दिल्ली,14 जुलाई - भारतीय सेना में और 147 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया गया है। इसके बाद स्थायी कमीशन के योग्य 615 अधिकारियों में से अब तक 424 को यह दिया जा चुका है।