रूस ने पेश किया नया सुखोई चेकमेट

मॉस्को, 22 जुलाई - रूस में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान ‘चेकमेट’ को एक एयर-शो में पेश किया गया। अमेरिकी एफ-35 विमानों को टक्कर देने वाले इस नए सुखोई जेट का मुआयना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया जो 2023 तक उड़ान भर सकेगा। हाइपरसोनिक गति से चलने वाले इस विमान को दुश्मन के रडार से ढूंढना तक मुश्किल होगा। रूस ने भारत व कुछ देशों को विमान खरीदी की पेशकश भी की है।