जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामले में बुरे फंसे अश्विनी उपाध्याय

नई दिल्ली, 10 अगस्त - जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामले में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रह हैं। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि इस पूरे मामले की जांच होगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर प्रदर्शन के दौरान अश्विनी उपाध्याय समेत पांच लोगों पर विवादित नारेबाजी करने का आरोप है।