किन्नौर में हुआ लैंडस्लाइड, पहाड़ के मलबे में दबी यात्रियों से भरी बस और 2 कारें 

किन्नौर, 11 अगस्त - हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के चौरा में नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ है। लैंडस्लाइड के बाद यात्रियों से भरी बस मलबे में दब गई है। बस के अलावा दो कारें भी मलबे में दब गई हैं। 40 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।