केजरीवाल ने नई दिल्ली में 115 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

नई दिल्ली, 15 अगस्त - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली में 115 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। उन्हों ने कहा कि पूरी दिल्ली में ऐसे 500 तिरंगे बनाए जाएंगे, 5 तिरंगे आज बनकर तैयार हो गए हैं। 26 जनवरी तक 500 तिरंगे बनकर तैयार हो जाएंगे। हमारा मकसद है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर निकले तो उसे एक-दो तिरंग दिखाई दें जिससे उसमें देशभक्ति की भावना जाग सके।