महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में एक विश्व स्तरीय विज्ञान आविष्कार सिटी स्थापित करने का लिया निर्णय 

मुंबई, 02 सितम्बर - महाराष्ट्र सरकार ने पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में एक विश्व स्तरीय विज्ञान आविष्कार सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिसका नाम पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा। इस परियोजना पर 191 करोड़ रुपये की लागत आएगी।