बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता सदानंद सिंह का निधन

पटना, 08 सितम्बर - इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है जहां बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कई पदों पर रह चुके सदानंद सिंह का निधन हो गया है। मूल रूप से भागलपुर जिले के रहने वाले सदानंद सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उनको इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।