हरियाणा में गन्ने के दामों में 12 रूपए बढ़ोतरी

चंडीगढ़, 09 सितम्बर - (राम सिंह बराड़) - हरियाणा में गन्ना किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने शुगरफेड की बैठक में फैसला लिया है। उन्होंने गन्ने के दामों में 12 रूपए की बढ़ोतरी की है। हरियाणा में गन्ने का रेट 362 रूपए हो गया है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने इसकी घोषणा की है। इस मौके पर सहकारिता मंत्री बनवारीलाल भी साथ मौजूद रहे।