मुंबई में दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम

मुंबई, 09 सितम्बर - मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक रेप पीड़ित महिला की मौत हो गई है। टेंपो के अंदर 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया गया था। घटना के बाद महिला की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। कहा जा रहा कि महिला इतनी बुरी तरह से घायल हो गई थी कि उनकी शरीर से काफी ज्यादा मात्रा में खून बहने लगा। शनिवार को महिला ने आखिरी सांस ली। ये घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया था।