महिलाओं को निवेश की ज्यादा जरूरत क्यों होती है ?

दुनिया के सबसे बड़े निवेशक माने जाने वाले वॉरन बफे का मानना है कि महिलाओं को निवेश पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। क्योंकि कोई नहीं जानता कि भविष्य में क्या होने वाला है।  ऐसी स्थिति में कोई और भले आपका साथ न दे, लेकिन आपका निवेश हर हालत में आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। ऐसी ही और भी वजहें हैं जिनसे साबित होता है कि महिलाओं को जीवन में निवेश को बहुत अहमियत देनी चाहिए। क्या आप इन वजहों को जानती हैं? आइये इस क्विज के जरिये परखते हैं।
1- पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को बचत करने पर ध्यान क्यों देना चाहिए?
क- क्योंकि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले आज भी काफी कम वेतन मिलता है।
ख- क्योंकि जब भी रोजगार का संकट पैदा होता है, सबसे पहले महिलाओं की नौकरी जाती है।
ग- क्योंकि पास में पैसे होते हैं तो महिलाओं को ज्यादा आजादी मिलती है।
2- महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रिटायरमेंट फंड की जरूरत होती है क्योंकि-
क- महिलाएं पुरुषों से ज्यादा खर्चीली होती हैं।
ख- महिलाओं की औसतन उम्र पुरुषों से ज्यादा होती है।
ग- महिलाएं पुरुषों के मुकाबले बुढ़ापे में ज्यादा बीमार पड़ती हैं।
3- महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बचत करनी पड़ती हैं क्योंकि-
क- उनकी कामकाजी उम्र छोटी होती है।
ख- उन्हें घर में खर्चने के दबाव ज्यादा होते हैं।
ग- उनकी नौकरी जल्दी छूट जाती है।
4- महिलाओं को ज्यादा बचत की जरूरत इसलिए भी होती है क्योंकि-
क- एक उम्र के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो जाता है।
ख- एक उम्र के बाद महिलाएं काम में रूचि खो देती हैं।
ग- एक उम्र के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ जाते हैं।
निष्कर्ष- अगर आपने यहां हर सवाल के लिए उपलब्ध उत्तर के तीनों विकल्पों को ध्यान से पढ़ा है और उसी विकल्प पर सही का निशान लगाया है, जिसे आप अपनी तरफ से बिल्कुल सही मानती हैं। तो अब यह जानने के लिए तैयार हो जाइये कि महिलाओं को ज्यादा निवेश करने के संबंध में कितना पता है?
क- अगर आपके कुल हासिल अंक 20 से ज्यादा हैं तो निश्चित रूप से आप इस बात को अच्छी तरह से जानती हैं कि महिलाओं को ज्यादा निवेश की जरूरत क्यों होती है?
ख- अगर आपके कुल हासिल अंक 15 या इससे कम मगर 10 से ज्यादा हैं तो आप रिटायरमेंट के बाद महिलाओं की आर्थिक जरूरतों के संबंध में काफी हद तक व्यवहारिक रूप से जानती हैं और इसके लिए बचत भी करती हैं।
ग- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 से कम हैं तो माफ करें पैसे का महत्व भले आप जानती हों, लेकिन रिटायरमेंट केबाद या एक उम्र के बाद महिलाओं को अपने खर्च के लिए कामकाजी उम्र में ही निवेश कर लेना चाहिए। इस संबंध में आप या तो कम जानती हैं और जानती भी हैं तो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। अत: इस पर ध्यान दें।
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर