शामली में 17 वर्षीय लड़की के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म 


मुजफ्फरनगर,16 सितम्बर - उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों पर मामला दर्ज कर एक दोषी को गिरफ़्तार कर लिया है | नाबालिग को डाक्टरी जांच के लिए भेजा गया है |