लोगों को कंप्यूटर-गेमिंग का दीवाना बनाने वाले सिनक्लेयर का हुआ निधन

लंदन, 18 सितम्बर - मशहूर ब्रिटिश आविष्कारक व उद्यमी क्लाइव सिनक्लेयर का 81 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। बच्चों की एक पूरी पीढ़ी को कंप्यूटर व गेमिंग का दीवाना बनाने वाले सिनक्लेयर ने 1980 के दशक में किफायती घरेलु कंप्यूटर बनाकर शोहरत व दौलत हासिल की। उनके निधन पर एलन मस्क सहित दुनियाभर के तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनकी बेटी बेलिंडा सिनक्लेयर ने बीबीसी से कहा कि उनके पिता एक हफ्ता पहले तक नए आविषकार में जुटे थे। वे नवोन्मेषी व कल्पनाशील थे। उन्हें नई चीजें ईजाद करना बहुत उत्साहित करता था।