कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी

चंडीगढ़ 19 सितम्बर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि, 'चरणजीत सिंह चन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए। उनका विश्वास सर्वोपरि है।'