दिल्ली के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 21 सितम्बर (विक्रमजीत सिंह मान) - मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दोनों उप-मुख्यमंत्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। हाईकमान के साथ मुलाकात करके मंत्रिमंडल में विस्तार सहित अन्य मामलों पर चर्चा होगी। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी उनके साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उड़ान भरने से पहले सिद्धू द्वारा एक फोटो भी ट्वीट की गई |