पंजाब के नव नियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दुर्गियाना मंदिर में भी हुए नतमस्तक


अमृतसर, 22 सितम्बर - (जस/वरपाल) - नव नियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज सचखंड श्री हरिमन्दर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी के इलावा कई कैबिनेट मंत्री और विधायक भी उपस्थित थे। इसके बाद वह दुर्गियाना मंदिर में भी नतमस्तक हुए।