महाराष्ट्र पुलिस ने एक व्यक्ति को 50 से अधिक महिलाओं को ठगने के आरोप में किया गिरफ्तार

पिंपरी चिंचवाड़, 22 सितम्बर - महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में पुलिस ने 50 से अधिक महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि हमें 2 महिलाओं से शिकायतें मिली थीं, जिन्होंने आरोप लगाया कि शख्स ने उनसे 14 लाख रुपये और 20,000 रुपये की ठगी की। उसके खिलाफ चेन्नई में एक महिला के साथ 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया था। उसने 50 से ज्यादा महिलाओं को ठगा है।