उत्तर प्रदेश में आज शाम योगी कैबिनेट का विस्तार


लखनऊ, 26 सितम्बर - उत्तर प्रदेश में आज योगी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। शाम 5.30 बजे के आसपास योगी कैबिनेट में सात मंत्री शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि जो शपथ लेने वाले हैं, उनमें जितिन प्रसाद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, दिनेश खटिक, कृष्णा पासवान, संगीता बिंद जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, सातवां नाम धर्मवीर प्रजापति का है।