जो लोग हंगामा कर रहे हैं वे किसानों का नुकसान कर रहे हैं - अब्बास नकवी


नई दिल्ली, 27 सितम्बर - किसानों द्वारा भारत बंद पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “हमारी सरकार ने किसानों से हमेशा बातचीत का रास्ता अपनाया है। एमएसपी बढ़ रही है। मंडियां भी फल-फूल रही हैं। जितनी भी आशंकाएं और अफवाहें थीं उनका समाधान हो गया है। जो लोग हंगामा कर रहे हैं वे किसानों का नुकसान कर रहे हैं।"