पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब यहां तानाशाही - राहुल गांधी


नई दिल्ली, 06 अक्टूबर - लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद से राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी नेता लगातार लखीमपुर खीरी पहुंचने की कोशिश में हैं। राहुल गांधी ने भी आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर जाने का ऐलान किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने उनको इजाजत नहीं दी है। वहीं यूपी रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था लेकिन अब यहां तानाशाही है। केवल कांग्रेस नेता यूपी में नहीं जा सकते, उन्हें रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सीएम को भी यूपी नहीं जाने दिया जा रहा है।