शादी के लिए हिंदू लड़के और लड़कियां धर्म कैसे बदल रहे हैं - भागवत 


देहरादून, 11 अक्टूबर - आरएसएस सर संघचालक मोहन भागवत ने शादी के लिए हो रहे धर्म परिवर्तन पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन कैसे होता है? हिंदू लड़के और लड़कियां दूसरे धर्म में कैसे बदल रहे हैं? छोटे-छोटे स्वार्थों के लिए ऐसा हो रहा है।ऐसा करने वाले लड़के-लड़कियां गलत कर रहे हैं। वहीं भागवत ने कहा है कि हम अपने बच्चों को तैयार नहीं करते हैं। हमें उन्हें खुद पर और अपने धर्म पर गर्व करना सिखाने की जरूरत है।