नासिक में दशहरे पर बढ़े फूलों के दाम 


महाराष्ट्र, 15 अक्टूबर - नासिक में दशहरे पर फूलों के दाम बढ़ गए हैं। जिसके बाद भी नासिक फूल बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। एक खरीददार ने बताया, "त्योहार का समय है तो हम सभी फूलों का उपयोग करते हैं। भगवान के लिए और अपने घरों को सजाने के लिए। गेंदे के फूलों की मांग ज्यादा रहती है।"