बसपा प्रमुख मायावती की मां का निधन


नई दिल्ली, 13 नवंबर - उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती की मां का निधन हो गया है। उन्होंने आज दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी।