बिलासपुर में अगले 6 महीने मे एम्स अस्पताल तैयार कर समर्पित किया जाएगा - अनुराग ठाकुर

बिलासपुर, 05 दिसंबर - हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जनता को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "अगले 6 महीने मे यहां AIIMS अस्पताल तैयार होकर आपको समर्पित कर दिया जाएगा। पहले हमें PGI चंडीगढ़ और दिल्ली एम्स जाना पड़ता था, अब 6 महीने बाद आपको कहीं नहीं जाना है। अब आप लोग बिलासपुर आकर AIIMS में अपना इलाज करवा सकते हैं।"