महाराष्ट्र : शीतकालीन सत्र से पहले 8 पुलिस कर्मियों सहित 10 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव 


मुंबई, 22 दिसंबर - महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले किए गए आरटी-पीसीआर परीक्षण में 8 पुलिस कर्मियों सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लगभग 3,500 नमूनों का परीक्षण किया गया। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी है।