चंड़ीगढ़ में इतना अच्छा काम करना है कि चंडीगढ़ को देखकर बाकी देश हमें वोट दें - केजरीवाल 

चंडीगढ़, 30 दिसंबर - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने चंडीगढ़ में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, "जब से चंडीगढ़ के नतीज़ें आए हैं लोग कह रहे हैं कि दोनों पार्टियों को हराया जा सकता है। चंडीगढ़ के लोगों ने दिल्ली को देखकर वोट दिया। जैसे दिल्ली को देखकर और जगह वोट मिल रहा है। अब चंड़ीगढ़ में इतना अच्छा काम करना है कि चंडीगढ़ को देखकर देश की बाकी जनता हमें वोट दें।