चंबा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 किलो 62 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए तस्कर

डमटाल, 2 जनवरी - (राकेश कुमार) - चंबा मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर पुलिस ने एक तस्कर को 8 किलो 62 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नए साल में पुलिस को मिली ये सबसे बड़ी कामयाबी है। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में एनएससीसी कांगड़ा पुलिस टीम ने 8 किलो 62 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सूरत निवासी ग्राम बंजाल चुराह टिकरीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20,61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।