जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया पाए गए कोविड पॉजिटिव


मुंबई, 03 जनवरी - बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए  हैं। जॉन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले मैं एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था। अब प्रिया और मैं संक्रमित हो गए हैं। हम दोनों घर पर ही क्वारैंटाइन हैं।