कर्नाटक: केमिकल लीक होने से 20 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती 


मंगलुरु, 12 जनवरी - कर्नाटक के मंगलुरु में एक प्लांट में केमिकल लीक होने से कई कर्मचारी बीमार हो गए हैं। बीमार कर्मचारियों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ये घटना मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके बैकमपाडी में स्थित फिश प्रोसेसिंग प्लांट में हुई है। प्लांट में केमिकल लीक होने के कारण 20 कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई थी।