पंजाब नेशनल बैंक ने 15 जनवरी 2022 से कुछ सर्विस चार्ज बढ़ाने का फैसला किया


 नई दिल्ली 14 जनवरी   सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने 15 जनवरी 2022 से कुछ सर्विस चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें लॉकर चार्ज और खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन न करने पर लगने वाला चार्ज भी शामिल है। इतना ही नहीं बैंक, चालू खाते की क्वार्टरली मिनिमम बैलेंस रिक्वायरमेंट में भी 15 जनवरी से बदलाव करने जा रहा है।