नेवल डॉकयार्ड मुंबई में आंतरिक डिब्बे में विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान गई 


नई दिल्ली, 18 जनवरी - :नेवल डॉकयार्ड मुंबई में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई। जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। कोई बड़ी सामग्री क्षति नहीं हुई है।