महाराष्ट्र: मुंबई में एक 20 मंजिला इमारत में लगी आग, 2 लोग घायल  

मुंबई, 22 जनवरी - महाराष्ट्र के मुंबई के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20 मंजिल में लेवल 3 में आग लग गई। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार दो लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 5 एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं।