राजधानी में आज सुबह छाया घना कोहरा 


नई दिल्ली, 24 जनवरी - राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई। वहीं  मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।