महाराष्ट्र: 14 वर्षीय स्वयं पाटिल को किया गया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

नाशिक, 25 जनवरी - महाराष्ट्र के नाशिक में 14 साल के स्वयं पाटिल को खेल के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वयं पाटिल की माँ ने कहा, "स्वयं को एक बीमारी है जिसके कारण उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावज़ूद भी वह एक अच्छा तैराक है। आज उसे प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरा बेटा देश के लिए मेडल लाना चाहता है।"