जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार 2021 :51 व्यक्तियों को दिया गया


 नई दिल्ली 25 जनवरी जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार 2021 51 व्यक्तियों को दिया गया, जिसमें 6 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। 5 पुरस्कार विजेता मरणोपरांत हैं। पुरस्कारों की यह श्रृंखला किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के सराहनीय कार्य के लिए दी जाती है।