गणतंत्र दिवस: शिक्षा मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार


 नई दिल्ली, 04 फरवरी शिक्षा मंत्रालय ने 73वें गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता है। गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों में से शिक्षा मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी चुना गया है। गणतंत्र दिवस पर शिक्षा मंत्रालय की झांकी ने भारत के गौरवशाली अतीत, वर्तमान और भारत में शिक्षा के स्मार्ट भविष्य के बीच एक सूत्र बुनते हुए वेदों से मेटावर्स तक विषय के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदर्शित किया था।