डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली फरलो


चंडीगढ़, , 07 फरवरी - (राम सिंह बराड़) - डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरलो मिल गई है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार राम चंद्र छत्रपति और रणजीत सिंह की हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र की सजा काट रहे हैं और पिछले साढ़े चार साल से जेल में बंद हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें 21 दिन की फऱलो दी गई है। आज शाम को गुरमीत राम रहीम के जेल से बाहर आ जाने की संभावना है।