इम्यूनिटी और ब्यूटी से क्या रिश्ता है आपका ?

इम्यूनिटी यानी आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता। अगर शरीर में तमाम जाने अंजाने तरीके से रोगों से लड़ने की एक स्वत: क्षमता है, तो शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ होना अपने आपमें सुंदर होना है। क्या कहा आप इस बात को हमेशा से जानती हैं? बहुत अच्छी बात है। लेकिन ऐसे बात नहीं बनेगी। आइये इस क्विज के जरिये परखते हैं कि इम्यूनिटी और ब्यूटी के बीच के रिश्ते को जानने का आपका दावा कितना सही है?
1- आपके लिए हेल्दी डाइट-
क- रोज की डाइट है।
ख- जब बीमार होती हैं तो नियमित तौर पर हेल्दी डाइट लेती हैं।
ग- आपकी सोच है, जो दिल करे वही खाओ, वही हेल्दी होता है। 
2- सब्जियों में हरे पत्ते आपको- 
क- बिल्कुल पसंद नहीं।
ख- पहली पसंद हैं।
ग- कभी कभी खा लेती हैं।
3- खट्टे फ ल आपको-
क- कभी भी पसंद नहीं रहे।
ख- ज्यादा पसंद नहीं हैं।
ग- बचपन से ही बहुत पसंद हैं।
4- अखरोट, सूखे मेवे, ब्रोकली और मछली आमतौर पर इनमें क्या पाया जाता है?
क- विटामिन डी और ओमेगा-3।
ख- कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट।
ग- प्रोटीन और वसा।
5- इम्यूनिटी बढ़ाने में विटामिन-सी की भूमिका कितना मानती हैं?
क- सबसे ज्यादा।
ख- सबसे कम।
ग- पता नहीं।
निष्कर्ष- अगर आपने यहां मौजूद सभी सवालों को ध्यान से पढ़ा है और उन सवालाें के लिए दिये गये विकल्पों में से अपनी समझ के मुताबिक सबसे सही विकल्प को चुना है, तो यह जानने के लिए तैयार हो जाइये कि इम्यूनिटी और ब्यूटी के बीच के रिश्ते को आप कितना जानती हैं?
क- अगर हासिल कुल अंक 10 या इससे कम हैं तो माफ करें आपको इम्यूनिटी और ब्यूटी के बीच बहुत ज्यादा संबंध होने का एहसास नहीं है। हां, यह तो जानती हैं कि स्वस्थ हैं तो सुंदर भी होंगी। लेकिन इतने भर से बात नहीं बनेगी। यह जानना भी जरूरी है कि आखिर इम्यूनिटी कैसे बढ़ सकती है?
ख- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 से ज्यादा मगर 15 या 15 से कम हैं तो आप काफ ी कुछ जानती हैं, लेकिन माफ करें सब कुछ नहीं जानतीं। इसलिए और जानें और समझें।
ग- अगर आपके कुल हासिल अंक 20 या इससे ज्यादा हैं तो आप वाकई ब्यूटी और इम्यूनिटी के बीच रिश्ते को गहराई से समझती हैं। आपको कुछ भी नया बताने की जरूरत नहीं है।
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर