यूक्रेन पर रूसी हमले का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं - बाइडन


वाशिंगटन, 16 फरवरी - अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूस को यूक्रेन पर आक्रमण करने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने इस मुद्दे के कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने कहा, ‘हम संकट को कम करने के लिए एक राजनयिक समाधान तक पहुंचने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हम अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ पूर्ण समन्वय में रूस की सरकार के साथ जुड़े हुए हैं’। जो बाइडेन ने तत्‍काल प्रभाव से अमेरिकी नागरिकों को यूक्रेन छोड़ देने को कहा है।