चुनावों में पीएम कह रहे हैं कि उनको अब महंगाई, बेरोजगारी के बारे में जानकारी मिली - प्रियंका गांधी

लखनऊ, 21 फरवरी - कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि, "पीएम ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर कुछ नहीं कहा और चुनावों में वह कह रहे हैं कि उनको अब इस बारे में जानकारी मिली है। क्या सीएम ने उनको जानकारी नहीं दी? सरकारी पद खाली हैं तो बेरोज़गारी क्यों हैं? छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों की समस्या सुलझी है।"