रोहित शेट्टी के  खास बनते जा रहे हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह स्पोर्ट ड्रामा ’83’ की रिलीज के बाद अपनी अगली फिल्म ’सर्कस’ की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। रोहित  शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस कॉमेडी फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे।  ’सर्कस’ में रणवीर सिंह के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े हैं। यह रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्मों से अलग कॉमेडी जेनर की फिल्म है। रोहित को दोनों ही जेनर पर कमाल की काबिलियत हासिल है।  रोहित शेट्टीका कहना है कि आज के दौर में हर कोई एक कठिन और मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में उन्हें एक हल्की-फुल्की कॉमेडी की सख्त जरूरत है और उनकी यह फिल्म हर किसी को टेंशन फ्री करने का काम करेगी।  रणवीर सिंह ज्यादा अच्छे एक्टर भले न हों लेकिन उन्हें अपने काम में सौ प्रतिशत देने के लिए जाना जाता है। अक्सर उन पर एक नौटंकीबाज एक्टर होने का टैग लगता रहा है लेकिन उनकी नौटंकी लोगों को पसंद आती है।  रणवीर सिंह अक्सर कहते हैं कि वह परिणाम पर भरोसा न करते हुए सिर्फ प्रक्रि या पर विश्वास करने वाले एक्टर हैं। वह सफलता-विफलता से प्रभावित न होकर सिर्फ अपनी प्रक्रि या को ही पुरस्कार मानते हैं। पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार और अजय देवगन की तरह, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के खासम खास बनते जा रहे हैं। उनके प्रति रोहित की जो चाहत है, वह रोहित की बातों में साफ तौर पर नजर आती है। रोहित का मानना है कि रणवीर सिंह स्टॉरर उनकी फिल्म ’सर्कस’ एक परफेक्ट दिवाली रिलीज साबित होगी।  (युवराज)